राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय, दुमका के विद्यार्थियों से किया संवाद

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ये बच्चे समाज की मुख्यधारा के समान रूप से महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं.

By : Ark Sahuliyar
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय, दुमका के विद्यार्थियों से किया संवाद

न्यूज़11 भारत 
दुमका
/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज दुमका स्थित राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि ये बच्चे समाज की मुख्यधारा के समान रूप से महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं. इनके विकास के लिए परिवार, समाज, विद्यालय एवं सरकार को मिलकर सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए.

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा एवं क्षमता पर विश्वास रखें तथा शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की किसी आवश्यकता अथवा समस्या के संबंध में उन्हें अवश्य अवगत कराएँ, ताकि उनके स्तर से जो भी सहयोग संभव हो, किया जा सके. संवाद के क्रम में राज्यपाल ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के मूल निवासी हैं और वहाँ भी मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित है. उन्होंने कहा कि बरेली के विद्यालय से जुड़े शिक्षकों से उनका संपर्क रहा है. 

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के क्लासरूम एवं कम्प्यूटर लैब का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इन बच्चों के प्रति समाज का दृष्टिकोण समान अवसर और सहयोग का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आवश्यकता ऐसे वातावरण की है, जहाँ ये बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार कर सकें. उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शिक्षा एवं विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया. उक्त अवसर पर राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया तथा वृद्धजनों को भी सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें- सरेंडर करने वाले कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.