अपराध

पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने साले के साथ मिलकर करता था सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में ताला तोड़कर चोरी

पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार, लगभग 50 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

By : Pramod Kumar
पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने साले के साथ मिलकर करता था सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में ताला तोड़कर चोरी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में नौडीहा बाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 30 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नामुदाग निवासी पूर्व पंचयात समिति सदस्य अवधेश कुमार भुईयां के घर पर छापेमारी की, जहां चोरी का सामान बेचने की योजना बनाई जा रही थी. सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य बहुमूल्य सामान बरामद किए. 

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वर्ता कर बतया कि कई दिनों से क्षेत्र मे चोरी कि घटना कि सूचना मिलता रहा था पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के अधार पर छापमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
 
पुलिस पूछताछ में आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अवधेश कुमार भुईयां ने स्वीकार किया कि वही मुख्य रूप से इन चोरियों को अंजाम देता था, वह अपने साले अमोद भुईयां के साथ मिलकर रात के अंधेरे में सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों जैसे ब्लॉक, स्कूल, पंचायत भवन एवं अन्य कार्यालयों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था.

दोनों आरोपियों ने छतरपुर प्रखंड कार्यालय, छतरपुर विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नामादाग पंचायत सचिवालय, स्थानीय फोटो कॉपी दुकानों और नामादाग हाई स्कूल समेत कई प्रमुख स्थानों से कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, इन्वर्टर और बैटरियों की चोरी करने की बात स्वीकार की है.
 
मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अवधेश कुमार भुईयां  और उसके साले अमोद भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 प्रिंटर, 1 एसर लैपटॉप, 1 एसर ऑल इन वन कंप्यूटर, 1 लूमिनस बैटरी, 1 डेल सीपीयू, 1 लेनोवो सीपीयू, 1 एसर डेस्कटॉप मॉनिटर, 1 जेब्रोनिक्स होम थिएटर (2 स्पीकर सहित), 1 रिकोह दीवार घड़ी, 2 इन्वर्टर मशीन, 1 लेमिनेशन मशीन, 2 माउस, 1 लैपटॉप चार्जर, 1 एचपी गैस सिलेंडर, 1 मूविंग चेयर और 3 स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की हैं. जिसका मर्केट मूल्य लगभग 50 लाख रुपय बातया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजगंज में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.