फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, अस...

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां बाजार में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से शुक्रवार को करीब एक दर्जन मिठाई दुकाने और चाट-गुपचुप ठेले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान हर दुकानों में दुकान और ठेले पर तैयार सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें कई मिलावटी मिठाईयां मिली और गड़बड़ी उजागर हुआ है. रासगुल्ला में मैदा और अरारोट मिलाने की बात सामने आई. अभियान की शुरुआत ब्लॉक मोड़ में संचालित मिठाई दुकान से हुई, जहां लड्डू और जलेबी में रंग की मात्रा अत्यधिक पाए जाने पर उसे फेंकवा दिया गया. वहीं रसगुल्ला में मैदा और अरारोट मिलाने की बात सामने आई.

इसके बाद में फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम गावां बाजार पहुंची जहां राजमहल मिष्ठान भंडार, यादव होटल, सुखसागर मिष्टान्न, गणेश मिठाई दुकान,सदानंद चौधरी,अशोक पंडित,सुरेश राम, हरिकिशोर हलवाई, प्रदीप हलवाई, संजय गुपचुप, पप्पू ठेला, समेत बाई पास स्थित सभी होटल में लड्डू, रसगुल्ला, पनीर, समोसा आदि की जांच की, जिसमें मैदा और अरारोट के साथ प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ. इसपर टीम के सदस्यों ने उसे अविलंब नष्ट करने एवं सुधार लाने का निर्देश दिया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है. अगर दुबारा ऐसा करते पकड़े गए तो 6 महीने की जेल एवं 3 लाख रुपया जुर्माना भरना पड़ सकता है.

जांच के दौरान गुपचुप और चाट ठेले में रंग से बना छोला और आलू में रंग का छोला मिलाए जाने पर कड़ी हिदायत देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही कई पुड़िया रंग, मिलावटी हल्दी आदि को जब्त कर लिया. इसके अलावा बाईपास रोड़ में संचालित होटल, ढाबा आदि भी छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां मिलावटी हल्दी और रंग का इस्तेमाल किए जाने पर फटकार लगाते हुए उसे नष्ट कर दिया. बाद में दुकानदारों की शिकायत पर टीम ने एक राशन दुकान में छापेमारी की, जिसमें 25 किलो मिलावटी हल्दी का पैकेट बरामद किया गया. मौके पर टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि आज सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है. पुनः जांच के दौरान पकड़े जाने पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, U-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

झारखंड

सिमडेगा की दो बेटियां करेंगी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, U-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन