सिमडेगा में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सिमडेगा में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की शुरुआत कर दी गई है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज से गणना पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं और परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं.

जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 11 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 01 शहरी एवं 10 ग्रामीण चार्ज शामिल हैं. इसके अतिरिक्त जिले में 179 पर्यवेक्षक एवं 1080 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

भारत की जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी. यह प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी. प्रथम चरण में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी जानकारी संकलित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा.

प्रगणक घर-घर जाकर कुल 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे. इसमें मकान की स्थिति, दीवार एवं छत की सामग्री, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोईघर, खाना पकाने के साधन, परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक वर्ग, कमरों की संख्या तथा घरेलू उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित प्रश्न शामिल हैं.

इसके अलावा मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, वाहन एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी संकलित की जाएगी. प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: पलामू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उपायुक्त ने जारी किया 24 लिपिकों के तबादले का आदेश

संबंधित सामग्री

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

प्राथमिकी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और स्थानीय प्रबंधक के साथ बीसीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है.

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. 

रांची: सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से कुल 19 गैस सिलेंडर, 3 बोरा चावल और एक कार बरामद किया गया है.