आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली में आज अहले सुबह जेबा परवीन नामक एक पीडीएस डीलर पर फायरिंग का मामला सामने आया था. घटना के बाद घायल जेबा की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई.
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब पता चला कि घटना के पीछे पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. दरअसल एक जेसीबी चालक का जेबा परवीन से सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ. जिसके बाद दोनों का परिचय प्रेम का परवान चढ़ गया. प्रेम होने के बाद जेसीबी चालक का जेबा लगातार मिलने लगा. इसी क्रम में जेबा के परिजन जेबा का निकाह कहीं और करवाना चाहे. जिसको लेकर दोनों पक्षों में बैठक भी हुई थी. उस दौरान कुछ विवाद भी हुआ था. आज सुबह 04 बजे प्रेमी ने प्रेमी ने अपनी प्रेमिका जेबा को गोली मार कर घायल कर दिया. जिसके बाद जेबा का रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस गोलीकांड के साथ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल