हादसा

ड्राइवर को आई झपकी, NH-43 पर मलगो मोड के पास डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसा ट्रक

हादसे में डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि स्ट्रीट लाइट का पोल भी टूट गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ड्राइवर को आई झपकी, NH-43 पर मलगो मोड के पास डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसा ट्रक

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-गुमला मुख्य मार्ग NH-43 के मलगो मोड़ पर शनिवार की दोपहर क़ो उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब चालक को नींद आने के कारण एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा. हादसे में डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि स्ट्रीट लाइट का पोल भी टूट गया.गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क लगभग खाली थी,वरना अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था.दुर्घटना में ट्रक चालक समेत वाहन में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई,बाल बाल बच गए.स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शनिवार की करीब दोपहर 3 बजे की है.बताया गया कि मालवाहक ट्रक रांची से रेल के पहिए लेकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जा रहा था.वाहन चालक ने बताया कि रास्ते में अचानक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया.और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस सक्रिय हुई,पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे,उन्होंने सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाथरबासा के साइकिल सवार की पिकअप वैन से टक्कर में मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.