मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची

5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर 5 अगस्त को 11 बजे से 1 बजे के बीच चलाया जाएगा #NewVoters हैशटैग अभियान

By : Ark Sahuliyar
5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडी सूची का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा प्रकाशन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वारा बनने वाले मतदाता सूची को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है. जिस प्रकार विगत के एसआईआर वाले मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप में माना गया है, उसी प्रकार भविष्य में भी वर्तमान के एसआईआर से संबंधित डॉक्यूमेंट की महत्वता रहेगी. उन्होंने सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे वर्तमान एसआईआर में अवश्य भाग लें एवं अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं .

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 अगस्त 2026 को राज्य की प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडी सूची का प्रकाशन किया जाएगा. यह सूची सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आम नागरिकों के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी.

के. रवि कुमार ने कहा कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, विवरण अथवा अन्य प्रविष्टियों का प्रत्येक मतदाता स्वयं अवलोकन कर सकते है. यदि राज्य के किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो वह 5 अगस्त से जल्द से जल्द फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते है. उन्होंने कहा कि पात्र भारतीय नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के ECINET एप्लिकेशन को अवश्य डाउनलोड करें. इसके माध्यम से फॉर्म 6 सहित भरने, मतदाता सूची में सूचीबद्ध होने एवं अन्य जानकारियों को सहजता से जाना जा सकता है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जाँचें तथा अपने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों, मित्रों, सहकर्मियों एवं अन्य पात्र भारतीय नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार कराने के लिए जागरूक करें.

के. रवि कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड द्वारा 5 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक #NewVoters हैशटैग अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र युवाओं एवं नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी मतदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2, वोलेंटियर्स, बीएलओ सहित एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर से अपील की है कि वे 5 अगस्त को हैशटैग अभियान से जुड़े एवं 11 से 1 बजे के बीच निर्वाचन से जुड़े अपने फोटोज, वीडियो को #NewVoters के साथ अपने शोसल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इसलिए सभी पात्र भारतीय नागरिक समय पर अपने मतदाता संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.