न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची विश्वविद्यालय में होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को गेट पास और गले का पट्टा का वितरण आज रविवार और सोमवार को नहीं होगा. मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राजकीय शोक के कारण किया गया है। अब मंगलवार (8 सितंबर( को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दीक्षांत समारोह का गेट पास और गले का पट्टा का वितरण किया जाएगा. रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने यह जानकारी दी है
यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पलामू के जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने पद से दिया इस्तीफा