अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का लातेहार परिसदन में आगमन हुआ. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्टेडियम परिसर स्थित CGLM के द्वितीय पृथक्करण केंद्र तथा बहुउद्देशीय भवन स्थित CGLM केंद्र के तृतीयक पृथक्करण केंद्र एवं स्टोरेज यूनिट का अवलोकन किया. उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग तथा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही. इस दौरान माननीय मंत्री जी के द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, नगर प्रशासक, नगर पंचायत लातेहार राजीव रंजन, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.