हथियार बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं

हथियार बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से रिवॉल्वर और 77 जिंदा कारतूस बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है.

हथियार बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से रिवॉल्वर और 77 जिंदा कारतूस बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. आरोपी अनुज 11 जनवरी से न्यायिक हिरासत में है. अभियोजन के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने 11 जनवरी की देर रात आरोपी के घर में छापेमारी की थी. तलाशी के दौरान अलमारी से एक रिवॉल्वर और 77 जिंदा कारतूस बरामद हुआ था. आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका. पूछताछ में उसके बिहार शरीफ से हथियार खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है. कोर्ट ने आदेश में कहा कि केस डायरी से प्रथम दृष्टया आरोपी के अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल होने के संकेत मिलते हैं. अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- रिम्स अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी बिल्डर शुभम साबू जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

संबंधित सामग्री

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध चुलाई व 525 किलो जावा महुआ बरामद व नष्ट 

झारखंड

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध चुलाई व 525 किलो जावा महुआ बरामद व नष्ट 

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. उत्पाद विभाग और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मंदिर के आसपास चुलाई शराब के अड्डे ध्वस्त किए गए हैं.

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा बने बीजेपी कैंडिडेट

बिहार

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा बने बीजेपी कैंडिडेट

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी के नाम वापस लेते ही पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है.

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

झारखंड

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने मांगा समय 

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।