न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी वंदना दादेल को मुख्य सचिव (CS) रैंक में प्रमोशन देने का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रस्तावित संचिका पर अपनी औपचारिक सहमति दे दी है. वंदना दादेल को 1 जनवरी 2026 से मुख्य सचिव रैंक का लाभ मिलेगा. प्रमोशन से जुड़े आदेश जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है. दादेल वर्ष 1996 बैच की IAS अधिकारी हैं.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड कैडर के तीन CS रैंक अधिकारी
- शैलेश कुमार सिंह (1991 बैच) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव हैं. वे 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.
- निधि खरे (1992 बैच) उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव के रूप में केंद्र में तैनात हैं.
- सत्येंद्र सिंह (1995 बैच) कैबिनेट सचिवालय में एडिशनल सेक्रेट्री पद पर कार्यरत हैं.
राज्य में भी तीन अधिकारी मुख्य सचिव रैंक पर
- अविनाश कुमार, मुख्य सचिव (1993 बैच)
- नितिन मदन कुलकर्णी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव (1995 बैच)
- अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (1995 बैच)
ये भी पढ़ें- झारखंड में अनाथ बच्चों को 18 साल तक दी जाए वित्तीय सहायता : मिथिलेश ठाकुर