निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

न्यूज़11 भारत
चंदवा/डेस्क:-
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव रसीद मियां, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का जायजा लिया, उन्होंने बताया कि अबतक लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक का कार्य नहीं हो पाया है, आगे कहा कि डीआरएम महोदय ने पांच नंबर प्लेट फार्म के सात नंबर रेलवे लाईन को सिफ्ट - ब्लॉक करने के निर्देश दे चुके हैं लेकिन इस निर्देश का सिफ्टिंग - ब्लॉक करने वाले रेलवे पदाधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं, लापरवाह रेल पदाधिकारियों के कारण ही निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का कार्य रूका हुआ है, स्टेशन का विकास नहीं हो पा रहा है. स्टेशन के पश्चिम में दक्षिणी छोर में हाई स्कूल, कालेज, अस्पताल और उतर में शुक्रबजार जाने आने वाले रास्ते में सन् 2023 के दिसंबर माह में फुट ओवरब्रिज का कार्य शुरू हुआ था, एक वर्ष तक जैसे तैसे कार्य हुआ और एक वर्ष से एफओबी का काम अटका पड़ा है रेलवे लाईन की सिफ्टिग - ब्लॉक नहीं मिलने के कारण, संबंधित पदाधिकारी और गति शक्ति एजेंसी की मिली भगत से काफी समय से उक्त कार्य निर्माणाधीन ही पड़ा हुआ है जिसके कारण रोजाना सैंकड़ों रेलयात्रियों को परेशानी हो रही है, धनबाद डीआरएम महोदय जब भी स्टेशन का निरीक्षण करते हैं इस दौरान फुट ओवरब्रिज समेत यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्या को ससमय कार्य पूरा कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश देते हैं लेकिन इसका पालन टोरी रेलखंड के पदाधिकारी, अधिकारी नहीं कर रहे हैं, ऐसे ही लापरवाह पदाधिकारियों के कारण टोरी जंक्शन का विकास नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल लाइन शिफ्टिंग के लिए आवश्यक ब्लॉक न दिए जाने के कारण एफओबी का काम रुका हुआ था, धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के लाईन सिफ्टिंग - ब्लॉक के आदेश दिए जाने के बावजूद भी फुट ब्रिज का काम शुरू न होना यह दर्शाता है कि डीआरएम महोदय के निर्देश का असर निचले स्तर पर संबंधित अधिकारियों पर नहीं हो रहा है.इन अधिकारियों को शिर्फ कोयला ढुलाई कर अपनी राजस्व बढ़ाने और अपनी स्वार्थ की पूर्ति करने की चिंता होती है इन्हें आमजन की दुख तकलीफ से कोई मतलब नहीं है.फुट ब्रिज का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ और उनपर कार्रवाई को लेकर जल्द ही किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट
 

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.