IndiGo फ्लाइट संकट की खुली पोल! एयरलाइन ने बताए 7 दिनों की अव्यवस्था का असली खेल

IndiGo फ्लाइट संकट की खुली पोल! एयरलाइन ने बताए 7 दिनों की अव्यवस्था का असली खेल

indigo फ्लाइट संकट की खुली पोल एयरलाइन ने बताए 7 दिनों की अव्यवस्था का असली खेल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले एक हफ्ते से चल रहे फ्लाइट संकट पर सरकार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी हैं. 3 दिसंबर से शुरू हुए इस अव्यवस्थित दौर में 3900 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी है, जिससे देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. एयरलाइन ने कहा कि वह इस स्थिति से बेहद दुखी है और यात्रियों से क्षमा चाहते हैं. सरकार को यह जवाब एक गोपनीय पत्र के रूप में दिया गया हैं.

इंडिगो के अनुसार, यह संकट किसी एक वजह से नहीं बल्कि कई कारणों के एक साथ असर डालने से अचानक पैदा हुआ हैं. एयरलाइन ने कहा कि उसके ऑपरेशन बड़े स्तर पर चलते है, इसलिए किसी एक वजह को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. कंपनी ने DGCA से अनुरोध किया है कि शो कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए और समय दिया जाए, क्योंकि नियमों के मुताबिक 15 दिन तक का समय मिल सकता हैं. एयरलाइन ने भरोसा दिया कि वह जल्द ही अपनी पूरी रूट कॉज एनालिसिस साझा करेगी.

प्रारंभिक जांच में इंडिगो ने जिन वजहों को इस संकट का कारण बताया है, उनमें शामिल है-

  • विंटर शेड्यूल लागू होने से जुड़े बदलाव
  • तकनीकी दिक्कतें
  • खराब मौसम
  • एयरस्पेस की भीड़
  • FDTL फेज-2 के तहत लागू नए पायलट ड्यूटी नियम

इंडिगो का कहना है कि इन सभी कारणों के चलते पायलट उपलब्धता प्रभावित हुई और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ी. इसी वजह से एयरलाइन की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी अचानक गिर गई. उधर, सरकार ने मामले की गहराई से जांच के लिए चार सदस्यीय हाई लेवल समिति बनाई है, जो क्रू मैनेजमेंट, स्टाफ प्लानिंग और FDTL नियमों के पालन की जांच करेगी. इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स सहित कई शीर्ष अधिकारी समिति के सामने पेश होंगे.
इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों को राहत देने के लिए तेज़ी से रिफंड जारी कर रही है और जरूरत पड़ने पर दूसरी फ्लाइट, पूरा रिफंड और ग्राउंड सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं. अब तक 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड, पहाड़ों की बर्फ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखना शुरू

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई