सेंबो की ऊंची पहाड़ी पर बनेगा MS Dhoni का नया आशियाना, जानिए क्यों खास होगा माही का ये घर

सेंबो की ऊंची पहाड़ी पर बनेगा MS Dhoni का नया आशियाना, जानिए क्यों खास होगा माही का ये घर

सेंबो की ऊंची पहाड़ी पर बनेगा ms dhoni का नया आशियाना जानिए क्यों खास होगा माही का ये घर 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी जल्द एक नया घर बनाने जा रहे हैं. धोनी का ये घर रांची रिंग रोड के पास सेंबो की ऊंची पहाड़ी पर बनाया जायेगा. बता दें कि धोनी ने सेंबो में दो एकड़ की जमीन खरीदी है. घर के लिए धोनी ने तीन मंजिला डिजाइन तैयार करवाया था, पर जमीन खेती करने वाले हिस्से पर होने के वजह से उन्हें केवल सात मीटर ऊंचाई तक ही निर्माण की मंजूरी मिली है. अब एमएस धोनी का घर सिर्फ जी प्लस वन मॉडल में बनेगा. इसका मतलब है कि ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर एक मंजिल का घर बनेगा. 

इलाका शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है 
सेंबो के प्लॉट नंबर 822, 1314, 1322 और 1324 को धोनी ने खरीद लिया है. इस जमीन के पास में ही CRPF कैंप मौजूद है. धोनी इस ऊंचे स्थान पर अपना घर बना रहे हैं. खरीदी गई पूरी जमीन एक एकड़ 92 डिसमिल की है और इस जगह से पूरे शहर का एक बड़ा हिस्सा दिखाई देता है. पहाड़ी पर मौजूद ये इलाका शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है.

पत्नी साक्षी के नाम खरीदी जमीन 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के नाम पर ये जमीन खरीदी है. धोनी की ओर से आर्किटेक्ट ने RRDA में तीन मंजिला डिजाइन बनाया था. पर कृषि भूमि पर निर्माण से जुड़े नियमों को देखते हुए इतनी ऊंचाई की अनुमति नहीं मिल पाई. RRDA के तरफ से सिर्फ सात मीटर ऊंचाई तक निर्माण की अनुमति दी गई है. इसी के आधार पर धोनी का ड्रीम होम का डिजाइन तैयार किया जा रहा है. जल्द ही इस घर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव के समर्थक अविनाश कुमार ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- 20 से 25 गुंडो से मेरी पिटाई करवाई..
 
संबंधित सामग्री

सरस्वती पूजा को लेकर धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी के निर्देश पर पंडालों का व्यापक निरीक्षण

झारखंड

सरस्वती पूजा को लेकर धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी के निर्देश पर पंडालों का व्यापक निरीक्षण

संवेदनशील इलाकों में रखी जा रही है विशेष निगरानी

पश्चिम बंगाल में सुप्रसिद्ध नेताजी सुभाष मेला में उमड़े दर्शक, टुसूओं का लगा जमघट

झारखंड

पश्चिम बंगाल में सुप्रसिद्ध नेताजी सुभाष मेला में उमड़े दर्शक, टुसूओं का लगा जमघट

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जामताड़ा दौरे पर लगी मुहर

झारखंड

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जामताड़ा दौरे पर लगी मुहर

हुसैनाबाद में मछली पालन और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के समय और धन की होगी बचत

झारखंड

हुसैनाबाद में मछली पालन और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के समय और धन की होगी बचत

सारंडा में फिर से मुठभेड़ शुरू, 2 और नक्सली ढेर, घिर गया बड़ा नक्सली नेता मिसिर बेसरा!

झारखंड

सारंडा में फिर से मुठभेड़ शुरू, 2 और नक्सली ढेर, घिर गया बड़ा नक्सली नेता मिसिर बेसरा!