जन समाधान दिवस में छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

जन समाधान दिवस

जन समाधान दिवस में छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने की चिंता पर सड़क को तत्काल चलने योग्य बनाने के दिए निर्देश

जन समाधान दिवस में छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: प्रत्येक बुधवार की भांति समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस में इस बार पाटन प्रखंड के किसैनी ग्राम से पहुंची कक्षा 10 की छात्राओं ने अपनी समस्या पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के समक्ष रखी.

छात्राओं ने बताया कि वे प्रतिदिन साइकिल से विद्यालय जाती हैं. बारिश के कारण विद्यालय जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार उन्हें चोट भी लग चुकी है. छात्राओं ने बताया कि उनकी सुरक्षा को लेकर अब अभिभावक उन्हें विद्यालय भेजने से भी हिचक रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि वे कक्षा 10 की छात्राएं हैं और पढ़ाई में होने वाली यह बाधा आगामी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को प्रभावित कर सकती है.

छात्राओं की बात सुनकर उपायुक्त ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने छात्राओं से कहा कि सड़क का स्थायी निर्माण एक लंबी प्रक्रिया है और इसे तुरंत पूरा कर पाना संभव नहीं है, लेकिन फिलहाल सड़क को आवागमन योग्य बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है.

उपायुक्त शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सड़क पर डस्ट एवं अन्य आवश्यक सामग्री डालकर सड़क को चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया, ताकि छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो और उनकी पढ़ाई बाधित न हो.

उपरोक्त के अतिरिक्त जन समाधन दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट! हेलमेट-रेनकोट पहन पहुंचे बदमाश, बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से लाखों के जेवर लूटे

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार