उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पलामू उपायुक्त  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू उपायुक्त  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित भू-अर्जन मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की गई. इस दौरान कुल प्राप्त मामलों की संख्या, लाभुकों की संख्या, निष्पादित एवं लंबित मामलों की स्थिति के साथ-साथ लंबित मामलों के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

झारखंड

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

झारखंड

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

झारखंड

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

जपला–दंगवार मार्ग पर हरिहर चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

झारखंड

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

मानगो थाना में जदयू नेताओं ने विधायक सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह एवं बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.