औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने सामान्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का किया अवलोकन

जांच के बाद अधिकारियों के दिया बेहतर संधारण का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ने सामान्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का किया अवलोकन

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा में संधारित विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का गहन अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव एवं अद्यतन संधारण की समीक्षा की.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी, विक्टिम कंपनसेशन संचिका, उग्रवादी हिंसा संचिका, आत्मसमर्पित नक्सली संचिका, रोकड़ पंजी, ट्रेजरी मैसेंजर बुक, एलॉटमेंट संचिका, शस्त्र पंजी, निर्गत लाइसेंस पंजी, विस्फोटक (पटाखा) लाइसेंस पंजी, चरित्र प्रमाण पत्र पंजी, आवास आवंटन पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों एवं संचिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया.

अवलोकन के उपरांत उपायुक्त ने प्रभारी सामान्य शाखा को सभी पंजियों एवं संचिकाओं का नियमित अद्यतन, व्यवस्थित संधारण तथा अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है. सभी पंजियों एवं संचिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप अद्यतन रखा जाए.

इस अवसर पर प्रभारी सामान्य शाखा अभिनीत सूरज सहित सामान्य शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें, प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम अवसर – DC मेघा भारद्वाज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.