गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने विद्यार्थियों को SIR-2026 अभियान की दी जानकारी

SIR-2026 अभियान

गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने विद्यार्थियों को SIR-2026 अभियान की दी जानकारी

उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र स्थित गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया.

गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने विद्यार्थियों को sir-2026 अभियान की दी जानकारी

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत
गांडेय/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र स्थित गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उपायुक्त ने बताया कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, घर-घर सत्यापन और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तथा बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी.

उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतंत्र के यंग एम्बेसडर बनकर अपने परिवार और आसपास के लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने तथा पात्र मतदाताओं को समय पर गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका उपायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया. उन्होंने विद्यालय में संचालित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की गतिविधियों की भी जानकारी ली और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.