न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातु थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में चार किशोरों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव फैल गया. रातू प्रखंड के मुरगु इलाके में लगभग 19 वर्षीय चार किशोरों पर स्थानीय दुकान से करीब 10 डब्बा सिगरेट चोरी करने का आरोप लगा था. पुलिस ने आरोपितों में से तीन किशोरों को जेल भेज दिया, जबकि एक को हिरासत में रखा गया. इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय ग्रामीण थाने पहुंचे और उन्होंने रातु थाना का घेराव कर विरोध जताया. ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं का कहना था कि "बच्चे जेल जाने लायक नहीं है, इंसान से गलती हो जाती हैं. इन्हें सुधार का एक मौका दिया जाना चाहिए." पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार कार्रवाई की गई हैं.
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में 28 नवंबर को होगी सुनवाई