सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर DC एवं SP ने CCL प्रब...

समीक्षा बैठक

सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर DC एवं SP ने CCL प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ की समीक्षा

समाहरणालय सभागार में सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सीसीएल प्रबंधन, विभिन्न खनन परियोजनाओं के अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर dc एवं sp ने ccl प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ की समीक्षा

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सीसीएल प्रबंधन, विभिन्न खनन परियोजनाओं के अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक के दौरान हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क एवं खनन दुर्घटनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. विशेष रूप से बारलौंग में हुई सड़क दुर्घटना तथा अरगड्डा क्षेत्र में अवैध मुहाने से कोयला निकालने के क्रम में हुई दुर्घटना पर गंभीरता से चर्चा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सीसीएल प्रबंधन एवं सभी ट्रांसपोर्टर्स को वाहन चालकों द्वारा भरे जाने वाले शपथ पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित एजेंसियां निर्धारित प्रारूप के अनुसार वाहन चालकों से शपथ पत्र भरवाना सुनिश्चित करें तथा यातायात एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन कराएं.

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों एवं सभी ट्रांसपोर्टर्स को अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर वाहन चालकों के साथ नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशामुक्त होकर वाहन चलाने, पर्याप्त विश्राम के बाद ही ड्यूटी करने, ओवरलोडिंग से बचने तथा सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके.

बैठक के दौरान अवैध खनन को दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताते हुए उपायुक्त ने सीसीएल सहित अन्य खनन परियोजनाओं के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित अवैध मुहानों की समुचित पहचान कर उन्हें स्थायी रूप से बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां समन्वय बनाकर नियमित निगरानी करें.

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन की रोकथाम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टर्स एवं परियोजना प्रबंधन से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने, वाहन चालकों का नियमित सत्यापन, वाहनों की तकनीकी जांच तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप परिवहन कार्य संचालित करने की अपील की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क एवं खनन सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीसीएल एवं अन्य खनन परियोजनाओं के अधिकारी, विभिन्न ट्रांसपोर्टर्स तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
 

संबंधित सामग्री

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

झारखंड

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है!

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

झारखंड

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है.

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

झारखंड

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है.

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार शाम ओडिशा दौरे से लौटने के दौरान बहरागोड़ा पहुंचे.

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

झारखंड

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

कृषि एवं संबद्ध विभागों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश