डूरंड कप फुटबॉल

देश की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता डूरंड कप फुटबॉल का पहली बार रांची में आयोजन

एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन देश के पांच प्रमुख शहरों होगा

By : Pramod Kumar
देश की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता डूरंड कप फुटबॉल का पहली बार रांची में आयोजन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डूरंड कप का पहली बार झारखंड में आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता की झारखंड पहली बार मेजबानी करेगा. झारखंड में रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडिय़म में प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे. यह प्रतियोगिता देश के पांच प्रमुख शहरों में आयोजित हो रही है. इन शहरों में रांची भी एक आयोजक है. रांची के साथ कोलकाता, इम्फाल, गुवाहाटी और शिलांग इसके मेजबान हैं. फुटबॉल टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा, प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. इसका फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा.

डूरंड कप का आयोजन भारत में 1888 से हो रहा है. यह एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल प्रतियोगिता है. ऐसे में जब पूरी दुनिया पर फीफा विश्व कप का बुखार चढ़ा हुआ है, रांची में बढ़ेगा फुटबॉल का रोमांच और बढ़ जाएगा. 

बता दें कि रांची में डूरंड कप की मेजबानी के सिलसिले में  23 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्र ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इस दौरान पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के मंत्री सुदिव्या कुमार भी उपस्थित थे. इस मुलाकात में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप (Durand Cup) के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. राज्य में पहली बार हो रहे इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें: हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का झारखंड एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह आज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.