शिव मंदिर की 42 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण का मामला, सीओ ने स्थल जांच कर दोनों पक्षों के कागजात देखा

अतिक्रमण

शिव मंदिर की 42 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण का मामला, सीओ ने स्थल जांच कर दोनों पक्षों के कागजात देखा

जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी

शिव मंदिर की 42 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण का मामला सीओ ने स्थल जांच कर दोनों पक्षों के कागजात देखा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: नीलांबर-पीतांबरपुर  प्रखंड क्षेत्र के हरतुआ गांव स्थित शिव मंदिर की प्रांगण से जुड़ी करीब 42 डिसमिल जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है. जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी. ग्रामीणों के आवेदन पर उपायुक्त ने नीलांबर पितांबरपुर के अंचलाधिकारी जागो महतो को मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी जागो महतो मंगलवार को हल्का कर्मचारी संतोष कुमार एवं अमीन शफीक अंसारी के साथ हरतुआ गांव पहुंचे और  स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों और कागजातों का अवलोकन किया.

अंचलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर स्थल जांच की गई है. दोनों पक्षों के बयान और प्रस्तुत कागजातों का अध्ययन करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी. श्री महतो ने कहा कि अगली कार्रवाई तक दोनों पक्षकों  आपस में शांति बहाल  रखने का निर्देश दिया  

मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: पीएमश्री अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल रतनाग में विद्यार्थियों को दी गई मिट्टी जांच की जानकारी

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा