रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: जगन्नाथपुर में आज झारखण्ड विधानसभा, राँची की सदाचार समिति के सभापति एवं विधायक मानिक रामचन्द्र सिंह तथा समिति सदस्य एवं सिन्दरी विधायक चन्द्र देव महतो के पश्चिमी सिंहभूम जिला भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. नोवामुंडी से लौटने के क्रम में दोनों नेता जगन्नाथपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया. स्वागत कार्यक्रम में जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, वरिष्ठ नेता रघुनाथ राउत, रंजन गोप, आफताब आलम सहित मथुरा लागूरी, मुजाहिद हुसैन, इकबाल अहमद, रंजीत गगराई, रोशन पान, सरफराज आलम, प्रदीप प्रधान, संतोष नाग मुंडा, साबित्री जेराई, सानमती सिंकु, परिता हेम्ब्रम, सरस्वती हेम्ब्रम, विजय गुप्ता, जीतेंद्र पान, शमशाद आलम, मंगल सिंह लागुरी आदि उपस्थित थे. नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम की बैठक के हंगामेदार होने के आसार, कई मुद्दों को लेकर पार्षदों में है काफी आक्रोश