कमिटी गठन

व्यवसायिक संघ को मिला नया स्वरूप, अध्यक्ष दीपक राज ने घोषित की विस्तारित कमेटी

व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगा संघ - दीपक राज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
व्यवसायिक संघ को मिला नया स्वरूप, अध्यक्ष दीपक राज ने घोषित की विस्तारित कमेटी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: व्यवसायिक संघ के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष दीपक राज ने रविवार को संघ की विस्तारित कमेटी की घोषणा की. संगठन को मजबूत एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. मुख्य कोर कमेटी में अध्यक्ष दीपक राज, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं फिरोज सिद्दीकी, सचिव स्वरित छाबड़ा एवं दीप्लेश सिंह, महासचिव शिवनारायण प्रसाद उर्फ बबलू, कोषाध्यक्ष गुलाम असगर एवं हसीब अंसारी, सह कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र गोस्वामी एवं नमीत कुमार चौहान तथा सह सचिव शादाब (बडू), कौशल अग्रवाल, अमीर खान एवं राहुल कुमार गुप्ता को बनाया गया है. महामंत्री पिंटू कुमार सिन्हा एवं अजय प्रकाश सिन्हा, प्रवक्ता बिरेंद्र ठाकुर, कृष्णा कुमार कसेरा एवं रवि शेखर, संगठन मंत्री इम्तियाज अहमद, सोनू सरदार एवं राहुल अग्रवाल तथा संगठन सचिव मिथिलेश कुमार (गोलू), जैकी चौरसिया, अखिलेश कुमार (मोबाइल) एवं विकास विश्वकर्मा को बनाया गया है. मुख्य संरक्षक के रूप में शंकर सेठ, अनिल सोनी, पंकज अग्रवाल उर्फ डब्लू, डॉ. भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार जयसवाल, अनंत अग्रवाल एवं संजीत सिंह (डब्लू) को शामिल किया गया है. मुख्य सलाहकार विवेक सिंह, पंकज गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, संजय लाल छाबड़ा, रिंकू खान, शिव शंकर सोनी एवं श्यामली शर्मा बनाए गए हैं. सलाहकार मंडल में विशाल अग्रवाल, नंदलाल मेहता, अख्तर खान, महेंद्र प्रसाद, मुकेश अग्रवाल (मुकु), दिलीप कुमार गुप्ता, शत्रुघ्न राम, हेमंत ठाकुर, राकेश छाबड़ा, साबिर हुसैन, पवन चौधरी, फिरोज अहमद (मुन्ना), उमेश प्रसाद, प्रेम कुमार (शालू श्रृंगार), मोहित कुमार (मिठु), कन्हाई प्रसाद, पारस जयसवाल, अवनीश कुमार, संतोष प्रसाद (कुमार एजेंसी), सिराज अहमद, दीपक कुमार (बादशाह), कलीम अंसारी, मुरारी लाल अग्रवाल, मो. अब्दुल (मोबाइल), शमीउल्लाह, अरुण कुमार (सब्जी), मोनू कुमार गुप्ता, मदन लाल छाबड़ा, वकील ठाकुर, अजीज अंसारी, रविन्द्र प्रसाद (पाटला), आनंद कुमार (मां गौरी हार्डवेयर), मो. अतिकूर रहमान, मो. साहेबजान, अजय प्रसाद, रईस अंसारी एवं सुमन सरदार को शामिल किया गया है. अध्यक्ष दीपक राज ने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल कमेटी का गठन करना नहीं, बल्कि व्यवसायियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य करना है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कमेटी को और सक्रिय किया जाएगा तथा व्यवसायियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर नियमित चर्चा होगी. मुख्य संरक्षक, मुख्य सलाहकार एवं सलाहकार मंडल के सदस्य तीन वर्षों तक संघ के साथ रहकर मार्गदर्शन एवं सुझाव देंगे.

यह भी पढ़ें: गांडेय के पहरीडीह में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.