सनसनी

तरहसी में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए युवक का कुएं से मिला शव, हत्या या हादसा एंगल पर पुलिस जांच तेज

पुलिस कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाना ले गई और स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
तरहसी में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए युवक का कुएं से मिला शव, हत्या या हादसा एंगल पर पुलिस जांच तेज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेछानी गांव में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए एक युवक की कुएं से शव मिला. युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत के भालोगाडी निवासी चंदन कुमार साव (25) पिता बिहारी साव के रूप में हुई है. पुलिस हत्या या हादसा एंगल पर जांच कर रही है. डेड बॉडी का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार सुबह 11 बजे किया गया.  परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है

 इधर जानकारी मिली है कि पुलिस कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है. स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है. चंदन महाराष्ट्र में रहकर पोकलेन चलाता था. शनिवार सुबह में घर आया था. छेछानी गांव में शाम के समय जन्माष्टमी पूजा को लेकर निकले जुलूस में शामिल होने के लिए उसके दोस्तों ने बुलाया था. छेछानी गांव युवक के घर से 2 किलोमीटर दूर है. 

जुलूस खत्म होने के बाद चंदन जब अपने घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. परिजनों ने उसके दोस्तों दीपक साव, रवि साव, कृष्णा साव, मोहित साव से पूछताछ शुरू की. दबाव बनाया तो दोस्तों ने चंदन की डेड बॉडी जुलूस वाली रूट से सटे कुएं से झगड़ के सहारे निकाला. शनिवार देर रात 1 बजे शव मिला.

यह भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया गहरा शोक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.