सनसनी

अर्धनिर्मित मकान में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी घाघरा पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार मनोज आंशिक रूप से विक्षिप्त था तथा शराब का अत्यधिक सेवन करता था

By : Pramod Kumar
अर्धनिर्मित मकान में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी घाघरा पुलिस

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के जलका बंसी टोली गांव में बुधवार सुबह एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव अर्धनिर्मित मकान से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. मृतक की पहचान मनोज उरांव (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मनोज उरांव वर्तमान में शिवराजपुर में अपने परिजनों के साथ नया घर बनाकर रह रहा था.

करीब 15 दिन पहले वह जलका बंसी टोली स्थित अपने पुराने घर में आकर रहने लगा था. ग्रामीणों के अनुसार मनोज आंशिक रूप से विक्षिप्त था तथा शराब का अत्यधिक सेवन करता था. पिछले 15 दिनों से उसे प्रतिदिन नशे की हालत में गांव में घूमते देखा जा रहा था. मंगलवार की शाम भी वह शराब के नशे में धुत दिखाई दिया था. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक अर्धनिर्मित मकान में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई. परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था और जलका बंसी टोली आने के बाद से लगभग हर दिन नशे की हालत में रहता था. थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

वही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा- सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है."

यह भी पढ़ें: डुमरी-गुमला मुख्य मार्ग के भीखमपुर मोड़ व डुमरी बस्ती में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, स्कूली बच्चों-राहगीरों का चलना मुश्किल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.