मनीष मंडल/ न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद के बड़कीटांड़ गांव में नाली निर्माण में हुई गड़बड़ी को न्यूज़ 11 भारत का बड़ा असर हुआ है हमने हमारी न्यूज 11 भारत के टीम ने बड़े ही प्रमुखता से खबर दिखाया था. इस खबर में बताया गया था कि निर्माण के करीब 10-15 दिन बाद ही हल्की बारिश में ही नाली की दीवार गिर गई थी.
इस खबर का तुरंत जोरदार असर हुआ है बेंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की. स्वयं और पंचायती राज पदाधिकारी निलेश कुमार के साथ टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया. जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं.
बीडीओ ने मौके पर ही मुखिया, जेई और लाभुक को कड़ी फटकार लगाई और दोषपूर्ण निर्माण को तुरंत सुधारने का आदेश दिया. साथ ही संबंधित एस्टीमेट ,कागजात और रिकॉर्ड तलब किए गए हैं.
इस कार्रवाई से पूरे पंचायत में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों ने न्यूज़ 11 भारत की पहल की सराहना की है .
यह भी पढ़ें: गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला