हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’ और राहुल गांधी ...

राजनीति

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’ और राहुल गांधी के बयान के बाद मचा सियासी घमसान

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’ और राहुल गांधी के बयान के बाद मचा सियासी घमसान

श्रीकांत/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमसान मचा हुआ है. उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदर्शन और पुतला दहन किया था. इसके जवाब में सोमवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका. इस दौरान भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक मुद्दों को तूल देकर MMDR से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है. पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा. इस प्रदर्शन के बाद गिरिडीह में दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं.

यह भी पढ़ें: भाकपा माले जमुआ पूर्वी कमिटी ने नवडीहा ओपी का किया घेराव, विभिन्न मुद्दों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.