पैदल मार्च

अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आदित्यपुर थाना पुलिस ने की पैदल मार्च

सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

By : Ark Sahuliyar
अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आदित्यपुर थाना पुलिस ने की पैदल मार्च

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और पैदल मार्च कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है.

इसी क्रम में रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस टीम क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरी तथा लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि यह नियमित अभियान का हिस्सा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर नजर रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है.

उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे क्षेत्र छोड़ दें या अपनी गतिविधियां बंद कर दें, यदि कोई अपराधी कानून तोड़ते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा.

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.