न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने भी 30 जून से अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है, इसका असर थोड़ा-बहुत आज से ही दिखने लगा है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने मानसूनी गतिविधियां और तेज कर दी हैं. इससे तापमान में गिरावटआई है. रविवार के मौसम कि बात करें तो झारखंड के करीब 11 जिलों में आंधी-बारिश की अच्छी सम्भावना है. रांची समेत दक्षिणी और पूर्वी जिलों- पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद में अच्छी बारिश की सम्भावना है.
सिर्फ बारिश ही नहीं, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और हजारीबाग में बादलों की चमक भी देखने को मिलेगी और कहीं कहीं, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को भी कहा है.
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी हिस्सों- पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बादलों की आवाजाही की सम्भावना जताई है. लेकिन इन जिलों में भी मौसम के असामान्य बने रहने की भी बात कही है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस भी रह सकता है. ऐसा ही हाल, धनबाद और बोकारो में भी रहने की सम्भावना है.
यह भी पढ़ें: रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान