न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के चुटिया थाना में जमकर हंगामा हो रहा है. बड़ी संख्या में लोग चुटिया थाना पहुंचे हैं. पुलिस पर एक पक्ष के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है.
चुटिया स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार पावर चौक के पास ज्वेलरी दुकानदार और स्थानीय युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलें. वहीं दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई! 734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार