निर्माण की तैयारी

बरवाडीह के सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण के लिए 2.17 करोड़ की निविदा जारी

बरसात के दिनों में नदी के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह के सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण के लिए 2.17 करोड़ की निविदा जारी

 प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड के चुंगरू के ग्राम हेहेगड़ा में सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लातेहार के कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने पुल निर्माण के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है.जारी निविदा सूचना के अनुसार पुल निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 17 लाख 51 हजार 700 रुपये निर्धारित की गई है. निविदा में अग्रधन राशि 4 लाख 35 हजार 500 रुपये तथा परिमाण विपत्र का मूल्य 10 हजार रुपये रखा गया है. कार्य पूरा करने की अवधि 15 माह निर्धारित की गई है.निविदा सूचना 28 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई. इच्छुक संवेदक 10 अगस्त से 25 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक ई-निविदा जमा कर सकते हैं. निविदा 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे खोली जाएगी.सिंहधोपवा नदी पर पुल बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बरसात के दिनों में नदी के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी. पुल निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन के साथ-साथ आसपास के गांवों के विकास को भी गति मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: एमएमडीआर बिल से केंद्र सरकार राज्यों का अधिकार खत्म करना चाहती है - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.