झारखंड में बढ़ेगा तापमान, ठंड की होगी छुट्टी

झारखंड में बढ़ेगा तापमान, ठंड की होगी छुट्टी

झारखंड में बढ़ेगा तापमान ठंड की होगी छुट्टी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में आज मौसम साफ नजर आ रहा हैं. राज्य के मौसम विभाग  की मानें तो, आज रांची में बारिश होने की संभावना नहीं है. लेकिन ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने फिर से स्वेटर पहन लिए है. रांची में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस पास रहने की आशंका है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहेगी.  

न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

पिछले 48 घंटों में झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास था. अब यह 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया है. खासतौर पर पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में आज रात का तापमान 17 डिग्री से 18 डिग्री तक रहने की संभावना है यानी रात में चादर की जरूरत लगभग खत्म हो गई है.

अधिकतम तापमान से लोगों की बढ़ी परेशानी

न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान भी इस बार पहले से ही लोगों को परेशान कर रहा हैं. दक्षिणी जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में दोपहर का तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंच गया है और ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तो अप्रैल और मई बाकी है, जो पारंपरिक रूप से सबसे गर्म महीने माने जाते हैं. राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर देखा जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार झारखंड में ठंड के बाद गर्मी का असर जल्दी दिखाई दे रहा है. साथ ही, जिन जिलों में बारिश की संभावना है, वहां हल्की वर्षा से मौसम कुछ राहत दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
 
संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई