न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में विदेशी ड्रग्स के मिलने से हड़कंप मच गया है. झारखंड की राजधानी रांची में नीदरलैंड के (LSD) ड्रग्स की बिक्री हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मिले ड्रग्स की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपए है. बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दो आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है.
इस मामले को लेकर जानकारी यह भी निकल के सामने आ रही है कि इस ड्रग्स को कुरियर के माध्यम से रांची मंगवाया जा रहा था. रांची में पहली बार एलएसडी नामक ड्रग्स पुलिस को हाथ लगी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये ड्रग्स काफी महंगी होती है. एलएसडी के एक माइक्रो डॉट्स की कीमत लाख रुपए से भी अधिक है. बताया जा रहा है कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, इस ड्रग्स को अपने कब्जे में लिया है. वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: आज रांची आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जमशेदपुर जाकर करेगी जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन