मुसल्लहपुर में प्याज कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; मामूली विवाद में वारदात की आशंका

मुसल्लहपुर में प्याज कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; मामूली विवाद में वारदात की आशंका

मुसल्लहपुर में प्याज कारोबारी की गोली मारकर हत्या भाई घायल मामूली विवाद में वारदात की आशंका

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर में बुधवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने प्याज कारोबारी सोनू उर्फ सोनी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनके भाई अंकित उर्फ आकाश कुमार को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

बताया जाता है कि सोनू को कनपटी पर गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े. जबकि आकाश को पीछे की ओर गोली लगी. दोनों भाइयों को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया. आकाश का इलाज जारी है. दोनों भाई मुसल्लहपुर हाट के महावीर लेन के निवासी बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार, सिटी एसडीपीओ-1 राजकिशोर प्रसाद, सुल्तानगंज थानेदार कमलेश कुमार और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी मामूली विवाद को लेकर दोनों भाइयों को निशाना बनाया गया. सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. एफएसएल टीम को बुलाया गया है और इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली.

यह भी पढ़ें: रांची में विदेशी ड्रग्स के मिलने से हड़कंप, नीदरलैंड के LSD की हो रही झारखंड में बिक्री
 
संबंधित सामग्री

सदर अस्पताल का ऑर्थोपेडिक ओटी ठप, C-Arm मशीन के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

बिहार

सदर अस्पताल का ऑर्थोपेडिक ओटी ठप, C-Arm मशीन के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

नाबालिग अपहरण मामले में दरभंगा पुलिस एक्शन में, बुलडोजर से की आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती

बिहार

नाबालिग अपहरण मामले में दरभंगा पुलिस एक्शन में, बुलडोजर से की आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती

तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे CISF जवान को मारी टक्कर, मौत

झारखंड

तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे CISF जवान को मारी टक्कर, मौत

दरभंगा में मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बिहार

दरभंगा में मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

नवादा में चाचा और भतीजे की बीच विवाद, 11 लोग गंभीर रूप से घायल

बिहार

नवादा में चाचा और भतीजे की बीच विवाद, 11 लोग गंभीर रूप से घायल