न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: फरवरी समाप्त होने वाला है. वहीं मार्च के पहले सप्ताह में ही होली के रंग में पूरा देश रंगा हुआ नजर आएगा. 4 मार्च को होली है. वहीं होली में समस्या सभी को परेसान करता है वह है लोगों के द्वारा दारू पीकर होने वाली हुड़दंगी, जिसे देखते हुए बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि शराब पीने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.
वहीं इन आपत्तिजनक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए दानापुर से पटना सिटी तक 320 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अफसर और जवानों की तैनाती होगी. पूरे जिले में करीब 600 स्थान पर 550 मजिस्ट्रेट के साथ 6000 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रांची में विदेशी ड्रग्स के मिलने से हड़कंप, नीदरलैंड के LSD की हो रही झारखंड में बिक्री