टेबो पुलिस को बड़ी कामयाबी: तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो पोस्तु और 7 लाख नगद जब्त

टेबो पुलिस को बड़ी कामयाबी: तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो पोस्तु और 7 लाख नगद जब्त

टेबो पुलिस को बड़ी कामयाबी तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार 20 किलो पोस्तु और 7 लाख नगद जब्त

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोगोद गांव में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 किलो पोस्तु, दो बाइक और 7 लाख रुपये नगद बरामद किए गए. सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि रोगोद गांव में अफीम की बड़ी खेप खरीदने के लिए कुछ तस्कर पहुंचने वाले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत टीम गठित कर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की. जैसे ही तस्कर मौके पर पहुंचे, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को दौड़ाकर दबोच लिया. कड़ी पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर 20 किलो पोस्तु भी बरामद कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए तस्करों की पहचान रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती (38), पिता कोंता पूरती, सोमा हास्सा पूरती (26), पिता नन्दो हास्सा पूरती और कोटागढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती (22), पिता स्वर्गीय डेढ़ो मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ टेबो थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27(a), 28 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान

थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे टेबो क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

जंगल क्षेत्र में होती है अवैध खेती

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो, कराईकेला, बंदगांव और टोकलो थाना क्षेत्र का बड़ा हिस्सा घने जंगलों से घिरा है. इन दुर्गम इलाकों में ग्रामीण पुलिस की नजरों से बचकर अवैध रूप से अफीम की खेती करते हैं. पुलिस इन क्षेत्रों में समय-समय पर सर्च अभियान चलाकर कार्रवाई करती रहती है. ताजा कार्रवाई से इलाके के अफीम तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.एक आंकड़े के अनुसार चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा गांव से प्रत्येक वर्ष पोस्तु का करोड़ों रुपये का कारोबार होता है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. बरामद नगदी और वाहनों से साफ है कि इस धंधे में बड़े स्तर पर लेन-देन होता है. पुलिस का कहना है कि अफीम की अवैध खेती और तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें:  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक में नदियों के संरक्षण व स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश