अमानत अली इंटर कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों ने की शैक्षणिक हड़ताल

शैक्षणिक हड़ताल

अमानत अली इंटर कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों ने की शैक्षणिक हड़ताल

सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया

अमानत अली इंटर कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों ने की शैक्षणिक हड़ताल

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शैक्षणिक हड़ताल कर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया.

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के लिए 75% अनुदान वृद्धि, वेतनमान एवं सेवा-शर्त नियमावली लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. इस दौरान शिक्षकों-कर्मचारियों ने हाथों में हाथ उठाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर अविलंब सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की. अमानत अली इंटर कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मचारी वर्षों से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्षरत हैं. सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए.

मोर्चा के कार्यक्रम के तहत 05 सितंबर शिक्षक दिवस को भी विद्यालय एवं महाविद्यालय के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज उठाने का निर्णय लिया गया है.

शिक्षकों ने कहा— हमारी एकता ही हमारी ताकत है और जब तक जायज मांगों पर निर्णय नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जन समाधान दिवस में छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

संबंधित सामग्री

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग