विकास कुमार /न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने एसआई तंजीलुल मन्नान को हैदरनगर थाना की कमान दिया है.तंजीलुल मन्नान ने थाना प्रभारी के रूप में शनिवार को पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सभी तरह के अपराध पर अंकुश लगाना है. थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी, छिनतई, भूमि विवाद, अपराध नियंत्रण और नशा कारोबार पर सख्ती से रोक लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.बकरीद ,मुहर्रम,होली जैसे त्योहारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग अपेक्षित है. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. थाना दिवस पर भूमि, नाली व गली से जुड़ी समस्याओं का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा. आम लोगों से अपील की कि बेझिझक थाने आकर अपनी समस्या रखें. पुलिस हर संभव मदद के लिए तत्पर है. थाना प्रभारी श्री मन्नान ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को शिकायत दर्ज करानी है, तो सीधे थाना दिवस पर या किसी भी दिन थाना पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का निर्णय