कोर्ट न्यूज

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा

17 अप्रैल 2024 की और मांडर थाना क्षेत्र में मेले से लौटते समय हुआ था जघन्य कांड

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दो नाबालिग मौसेरी बहनों से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दो नाबालिग मौसेरी बहनों से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. पाक्सो की विशेष कोर्ट ने दोषी करार दिए गए सुनील उरांव को सजा सुनाई है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना 17 अप्रैल 2024 की और मांडर थाना क्षेत्र की है. दोनों नाबालिग बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगने वाले मेला देखने गयी थीं जिनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी साथ में थे. मेला देखने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे. तभी दोनों आरोपी दोनों नाबालिग को अपने घर  ले गये. नाबालिगों ने जब उन्हें घर छोड़ने को कहा तो आरोपी ने थोड़ी देर में छोड़ देने की बात की और कुछ देर बाद दोनों नाबालिग आरोपियों ने दोनों नाबालिग पीड़ितों के साथ जबरन दुष्कर्म किया. बाद में दोनों आरोपियों  ने अपने दोस्त सुशील उरांव को भी बुला लिया और सुशील ने भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद एक पीड़िता  भागकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. वही दूसरी पीड़िता बीजुपाड़ा खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद की गई. जहां आरोपियों ने सुबह में बाइक से उतर दिया था. जिसके बाद घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

यह भी पढ़ें: हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना हुसैनाबाद के मांडर का मुहर्रम जुलूस, पहलाम क़े साथ शांतिपूर्वक संपन्न*

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.