न्यूज11 भारत
खूंटी/डेस्क: गत 22 दिसंबर कर्रा थानान्तर्गत ग्राम-गुयू स्थित जंगल में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ग्राम- गुयू के रहने वाले सुमित तिग्गा पिता तेम्बा तिग्गा की गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके आलोक में कर्रा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कर्रा थाना काण्ड सं.-101/25 दिनांक-22.12.2025 धारा-103 (1)/3(5) B.N.S. एवं 27 आर्मस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया. तत्पश्चात दिनांक 27.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, खूँटी को गुप्त सूचना मिली की संबंधित कांड में हत्त्या कारीत करने वाले अपराधी अपने-अपने घर ग्राम गुयू में छिपे हुए हैं. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशानुसार श्री क्रिस्टोफर केरकेट्टा अनु. पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या करने में शामिल अभियुक्त संजय बालमुचु उम्र 21 वर्ष पे.- सोहराय वालमुचु एवं 2 दशरथ मुण्डा उम्र-19 वर्ष, पे. भउवा मुण्डा दोनों सा० गुयु, थाना कर्रा, जिला खूँटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनलोगों के निशानदेही पर इनके घर ग्राम गुयु से घटना कारीत करने में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिन्दा गोली तथा मृतक का एक मोबाईल बरामद किया गया. पूछ-ताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया एवं हत्या करने के संबंध में पूछने पर बताया की जमीन बिक्री में मिले पैसा में मृतक से हिस्सेदारी मांगने पर नहीं देने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस संबंध में पूर्व में दर्ज कांड के आलोक में अग्रिम कारवाई की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- संजय बालमुचु उम्र 21 वर्ष पे० सोहराय वालमुचु
- दशरथ मुण्डा उम्र-19 वर्ष, पे० भउवा मुण्डा
- दोनों सा०- गुयु, थाना कर्रा, जिला खूँटी
बरामद / जप्त समानों का विवरणः-
- देशी कट्टा (एक)
- जिन्दा गोली (एक)
- मोबाईल फोन 1 (एक)
छापामारी दल में शामिलः-
- क्रिस्टोफर केरकेट्टा अनु. पुलिस पदाधिकारी, तोरपा .
- पु. अनि. दीपक कान्त कुमार, कर्रा थाना .
- पु.अनि. जितेन्द्र राम कर्रा थाना .
- पु.अनि. जुगेश सिंह, कर्रा थाना .
- पु.अनि. सुनिल कुमार दास .
- आ.-320 प्रवीण कुमार एवं आ.- 229 अनीन किन्डो रिजर्व गार्ड, कर्रा थाना.
यह भी पढ़ें: ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, युवा शक्ति, जनजातीय गौरव का सशक्त प्रतीक - राज्यपाल