न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में खूॅंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को आज गुरुवार को ₹50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से एक मामले में काम करने के एवज में ₹4.50 लाख रिश्वत की मांग की थी. बाद में सौदा तय होने पर वह एडवांस के रूप में ₹50 हजार लेने के लिए तैयार हो गई. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सपना सुलेखा को ₹50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.