राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव...

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों प्रति किया गया जागरूक

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को राजनगर स्थित एस.एस. प्लस-2 उच्च विद्यालय में जागरूकता एवं मुख स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों  प्रति किया गया जागरूक

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को राजनगर स्थित एस.एस. प्लस-2 उच्च विद्यालय में जागरूकता एवं मुख स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003, झारखंड संशोधित अधिनियम, 2021, तंबाकू मुक्ति केंद्र तथा तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई.

जागरूकता कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके उपरांत कक्षा 11 के लगभग 200 विद्यार्थियों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच के दौरान अधिकांश विद्यार्थियों का मुख स्वास्थ्य सामान्य पाया गया तथा केवल चार से पांच विद्यार्थियों में उपचार की आवश्यकता चिन्हित की गई. जांच में किसी भी विद्यार्थी द्वारा खैनी, गुटखा अथवा अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन के प्रमाण नहीं पाए गए.

कार्यक्रम के क्रम में राजनगर क्षेत्र की लगभग 25 से 30 दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को COTPA अधिनियम, 2003 एवं झारखंड संशोधित अधिनियम, 2021 के प्रावधानों की जानकारी दी गई. सभी दुकानदारों से अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. साथ ही उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में स्थित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों को पांच दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए. निर्धारित अवधि के बाद भी अनुपालन नहीं होने की स्थिति में पुलिस के सहयोग से विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार स्पॉट फाइन एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई करने की भी जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में सदर अस्पताल, सरायकेला के दंत विभाग की वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक डॉ. कामिनी लता, दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ राजू कुमार पासवान तथा परामर्शी अशोक यादव उपस्थित रहे.

इस अवसर पर बताया गया कि गुटखा, पान मसाला, खैनी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन तथा मुख की समुचित साफ-सफाई नहीं रखने से मुख कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर समय-समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सभी नागरिकों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई, ताकि गंभीर बीमारियों, विशेषकर मुख कैंसर, से बचाव सुनिश्चित किया जा सके.

संबंधित सामग्री

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

झारखंड

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया.

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार के करीब तीन वर्षों से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

झारखंड

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

झारखंड

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई.

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

झारखंड

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने का किए अपील