मुंडारी भाषा

मुंडारी भाषा में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर मुंडारी भाषा स्टूडेंट् यूनियन के विद्यार्थियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में पढ़ाई नहीं होने को शैक्षणिक हित के प्रतिकूल बताया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मुंडारी भाषा में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर मुंडारी भाषा स्टूडेंट् यूनियन के विद्यार्थियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा :बहरागोड़ा विधायक कार्यालय में शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट् यूनियन के विद्यार्थियों ने विधायक समीर मोहंती को एक ज्ञापन सौंपा गया. उक्त ज्ञापन में लिखा गया है कि सभी मुंडारी विद्यार्थी,शोधार्थी एवं भाषा प्रेमी मुंडारी भाषा पूर्वी सिंहभूम जिला में मुंडारी भाषा को बोलने वालों की संख्या काफी है जिसमें 2011 की जनगणना के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में मुंडारी भाषा बोलने वाली मुंडा जनजाति की जनसंख्या 54,047 थी जो वर्तमान में लगभग 75,000 हो गई है. कई वर्षों से बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में पढ़ाई सफलतापूर्वक कराई जा रही है परंतु ग्रेजुएशन समाप्त करने के बाद छात्र छात्राओं के पास कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मुंडारी भाषा मे पीजी की पढ़ाई करने का विकल्प ही नहीं है जिस कारण से इन विद्यार्थियों को पूर्वी सिंहभूम से दूर रांची शहर जाना पड़ता है. अधिकतर विद्यार्थी दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण  दूसरे विश्वविद्यालय से पढ़ाई नहीं कर पाते  और उनके उच्च शिक्षा का विकल्प समाप्त हो जाता है.

इन क्षेत्रों से मुंडारी विषय में पीजी में अध्ययन इच्छुक विद्यार्थियों के लिए निकटवर्ती सरकारी संस्थान बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा ही है. मुंडारी झारखंड की प्राचीन एवं समृद्ध जनजातीय भाषाओं में से एक है. यह महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के मातृभाषा होने के साथ साथ राज्य की सांस्कृतिक पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण आधार है. इस भाषा में मुंडा जनजातियों की इतिहास, मुंडाओं की परंपरा, संस्कृति  और सभ्यता संरक्षित है. 

पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा के नेतृत्व में वर्ष 1980 से जनजातीय भाषा मुंडारी की पढ़ाई निरंतर जारी है झारखंड की भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है. पीजी ( मुंडारी ) विषय की पढ़ाई बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में न होना विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों तथा भाषा संरक्षण के प्रयासों के प्रतिकूल होगा.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय भाषाओं, मातृभाषाओं एवं जनजातीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल देती है. पीजी (मुंडारी) विषय की पढ़ाई बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में न होना नीति की की भावना के विपरीत होगा. अतः विद्यार्थियों ने आग्रह किया है कि बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में पीजी (मुंडारी) विषय पर पढ़ाई शुरू करने के दिशा में कार्य करें.

यह भी पढ़ें: एसडीएम ने की जैन संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक, सरकार के नियमों के अनुपालन के लिए आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.