पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती पुलिस का विशेष अभियान जारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. इसी कड़ी में फोर व्हीलर वाहनों में लगे काले (ब्लैक) शीशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही हटवाया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया. इसी दौरान समाजसेवी बने राजू तिर्की के वाहन की भी पुलिस द्वारा तलाशी ली गई.

जांच के दौरान उनके वाहन में लगे ब्लैक शीशे को पुलिस ने मौके पर ही उखाड़ फेंका और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त नसीहत दी. इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार कर रहे हैं. उनके साथ शहर थाना प्रभारी, टिओपी प्रभारी तथा ट्रैफिक इंचार्ज भी मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई को सफल बना रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी. तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश