न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: छोटे भाई की हत्या के केस में आरोपियों के खिलाफ गवाही देने से पूर्व बड़े भाई की दुर्घटना कराकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी शहीम अंसारी का कोर्ट में बयान दर्ज हुआ. आरोपी का सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट 17 अगस्त को मामले पर फैसला सुनाएगी. हत्या की घटना 27 सितंबर 2021 के दिन मांडर थाना क्षेत्र की है. प्राथमिकी के अनुसार मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा निवासी सुबोधनंद तिवारी की हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ बड़े भाई रविन्द्रनंदन तिवारी की कोर्ट में बयान दर्ज होना था. आरोपियों ने पूर्व सुनियोजित तरीके से योजना बनाई. मुड़मा आने जाने की रेकी की गई. 27 सितंबर 2021 को रविन्द्रनंदन तिवारी मोटरसाइकिल से मुड़मा चौक जा रहे थे, तभी पूर्व सुनियोजित योजना के तहत मोटरसाइकिल को दुर्घटना करा दी गई थी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें- NEET नामांकन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, फर्जी प्रमाण-पत्र मिलने पर एडमिशन रद्द और होगी प्राथमिकी