नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक कैथ लैब, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को नवनिर्मित कैथ लैब का शुभारंभ हुआ.

By : Ark Sahuliyar
नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक कैथ लैब, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को नवनिर्मित कैथ लैब का शुभारंभ हुआ. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फीता काटकर कैथ लैब का उद्घाटन किया. कैथ लैब के शुरू होने से अब अस्पताल में हृदय रोगों की आधुनिक जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार होगा. इससे आदित्यपुर सरायकेला समेत आसपास के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्डियक चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है.

उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने चेयरमैन मदन मोहन सिंह के योगदान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि कम समय में संस्थान ने जिस तरह चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है, वह सराहनीय है.

वहीं चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को रियायती दर पर उपलब्ध कराने का संस्थान का संकल्प लगातार धरातल पर उतर रहा है. कैथ लैब की शुरुआत हृदय रोगियों के इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि समूह का अगला लक्ष्य टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल को वर्ष 2027 में शुरू करना है.

800 से अधिक बेड वाले नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सहित विभिन्न चिकित्सा विभाग संचालित हैं. मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें हैं. कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी, प्राचार्य प्रो. डॉ. केदार नाथ सिंह समेत चिकित्सक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची नगर निगम में शोकसभा, नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.