पलामू: रक्षाबंधन पर संत मरियम आवासीय विद्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग

रक्षाबंधन

पलामू: रक्षाबंधन पर संत मरियम आवासीय विद्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की.

पलामू रक्षाबंधन पर संत मरियम आवासीय विद्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 संत मरियम आवासीय विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास की खूबसूरत झलक देखने को मिली. छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं छात्रों ने भी बहनों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया.

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि रक्षाबंधन महज राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है. ऐसे पर्व विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान की भावना मजबूत होती है.

कार्यक्रम मेंसांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया. ईशा कोरियोग्राफर के निर्देशन में निखत की टीम ने भाइयों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव समेत छात्रावास परिसर के समस्त कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पैनम कोल माइंस में अवैध खनन मामले की ACB करेगी प्रारंभिक जांच, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा