सड़क हादसा

 धनबाद: बाबा धाम से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, एक महिला को कुचला; मौत 

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लालबंगला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. 

By : Dipali Kumari
 धनबाद: बाबा धाम से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, एक महिला को कुचला; मौत 

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
 बाघमारा के महूदा थाना अंतर्गत धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लालबंगला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाबा धाम से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो-पिकअप ने अनियंत्रित होकर पहले दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद सड़क किनारे अपने घर के पास मौजूद एक महिला को भी वाहन ने अपनी की चपेट में  ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही महूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित पिकअप को जब्त कर महूदा थाना ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार
 
संबंधित सामग्री

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया

एक बार फिर News11 Bharat की खबर का असर: रिंग रोड में सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवा रही रांची पुलिस 

एक बार फिर News11 Bharat की खबर का असर: रिंग रोड में सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवा रही रांची पुलिस 

रांची के रिंग रोड में खड़ी गाड़ियों पर रांची पुलिस की कार्रवाई

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी