व्यवस्था पर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को घोषणाओं के बजाय मरीजों को जमीन पर सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए.  उन्होंने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों तक मरीजों और उनके परिजनों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल

गिरिडीह के देवरी की हालिया घटना में कीचड़ भरे रास्ते के कारण एंबुलेंस मरीज तक नहीं पहुंच सकी और ग्रामीणों को मरीज को खटिया पर रखकर लगभग एक किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा. दूसरी ओर, 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों से शिकायतें सामने आई हैं. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कई एंबुलेंस के खराब होने और कुछ वाहनों में ऑक्सीजन तथा जरूरी उपकरणों की कमी की रिपोर्ट सामने आई है. 

बाइक एंबुलेंस का जोर-शोर से हुआ था उद्घाटन

बाइक एंबुलेंस का जोर से उद्घाटन किया गया था और यह कहा गया था कि जहां बड़े एंबुलेंस नहीं जा पाएगी वहां यह सुविधा दी जाएगी परंतु आज ऐसा लग रहा है कि वह भी हवा हवाई हो गई और सिर्फ कमीशन और  घोटाले में ही सरकार फस गई, ग्रामीणों को सुविधा देने से यह सरकार पूरी तरह नाकाम हुई है . 

RIMS और सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंता का विषय

भाजपा ने RIMS की व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा है. जुलाई 2026 में झारखंड हाईकोर्ट ने RIMS में नियुक्तियों, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और जर्जर भवनों की मरम्मत में देरी पर नाराजगी जताई थी.  वहीं, गोड्डा सदर अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी के कारण मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की खबर सामने आई है. 

दवाओं और स्वास्थ्य खरीद व्यवस्था पर जवाबदेही की मांग

भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की खरीद और प्रबंधन को लेकर भी जांच की मांग की है. विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा उठाए गए सवालों में सरकारी गोदामों में जीवनरक्षक दवाओं के एक्सपायर होने तथा एंबुलेंस खरीद में कथित अनियमितताओं का मुद्दा शामिल है. इन आरोपों की स्वतंत्र जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है. 

पार्टी का कहना है कि यदि सरकारी धन से खरीदी गई दवाएं मरीजों तक पहुंचने से पहले ही एक्सपायर हो जाएं, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. दवाओं  की कमी के कारण कई मरीज दम तोड़ दिए हैं , कई परेशान है, परंतु सरकार बेपरवाह है.

घोषणाओं और जमीनी हकीकत में अंतर का सवाल 

भाजपा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के दावे करती रही है, लेकिन जमीनी घटनाएं अलग तस्वीर दिखाती हैं. स्वयं मुख्यमंत्री ने जून 2026 में एंबुलेंस सेवाओं को लेकर घोषणा की थी और अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाओं तथा आपात सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे. वह अभी हवा हवाई हो गई

भाजपा ने सरकार से मांग की है कि एंबुलेंस की जिला-वार उपलब्धता, उनमें ऑक्सीजन एवं जीवनरक्षक उपकरणों की स्थिति, RIMS एवं सदर अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रिया का सार्वजनिक ऑडिट कराया जाए और जहां भी अनियमितता मिले, वहां जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए.

भाजपा का स्पष्ट कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था का आकलन केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि उस समय होना चाहिए जब किसी गरीब परिवार को आपात स्थिति में अपने मरीज को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ती है, सरकार फेल हो जाती है .

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

संबंधित सामग्री

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता